अंतरराष्ट्रीय तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी : चार आरोपी, 23 किलो गांजा सहित दो मोटर साइकिल, चार मोबाईल की गिरफ्त में ली

 

गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस कप्तान के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे हर तरह के नशे के कारोबार में रोक लगाने की जैसे कार्य को अंजाम देते आ रही है जिस पर आज थाना प्रभारी मैनपुर निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा को मुखबिर से सूचना मिला कि 02 मोटर सायकल काला रंग की टी वि ए एस रायडर कंपनी से 04 व्यक्ति देवभोग तरफ से एनएच 130 C से मैनपुर आ रहे है। जो अपने बैगों मे अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा रखे हुए है।

मुखबिर की सुचना पर वाहन चैकिंग :

थाना प्रभारी व स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया एवं मोटर साइकिल के आधार पर एनएच 130 में मेनरोड में एमसीपी लगाकर (देवभोग झरियाबहार मेन रोड एनएच 130 ) चैकिंग की कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा गया।

अंतरराष्ट्रीय आरोपियों के नाम पता :

  1. सहिद अली पिता इस्तायक अली उम्र 22 साकिन बरेली टीकरापारा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश ,
  2. रोहित सोनकर पिता राजेंद्र सोनकर उम्र 18 साकिन रोनाकला थाना सिकवारा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश ,
  3. शिवचंद यादव पिता केदार नाथ यादव उम्र 24 साल साकिन जमुआ थाना सिकवारा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश
  4. ज्ञानचंद गौतम पिता राजकुमार गौतम उम्र 21 साल साकिन परसर थाना मारिआहू जौनपुर उत्तरप्रदेश का होना बताए। 

गवाहन के समक्ष आरोपियों से जप्त सामग्री:

समक्ष गवाहन के आरोपियों के कब्जे से एक बैगनी रंग बैग जिसमे खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ 02 पैकेट मिला।

 पहला पैकेट: 10 किलोग्राम गांजा कीमती 100000,

 दुसरे पैकेट: खाकी रंग के प्लास्टिक से लिपटा बैग जिसमे  13     किलोग्राम कीमती 130000  गांजा मिला।

इसके अतिरिक्त आरोपियों के पास से :

  • एप्पल आईफ़ोन कीमती 20000, वीवो  टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 10000,
  • एक ओप्पो कंपनी टच स्क्रीन 15000 ,
  • इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल कीमती 5000 ,
  • एक काला रंग का टीव्हीएस रायडर मोटर सायकल क्रमांक UP 65 FF 4913 क़ीमती 60000,
  • टीव्हीएस कंपनी का रायडर सोल्ड मोटर सायकल कीमती 80000 रुपये 

टोटल जप्त सामग्री की कीमत= 420000 को बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपी को लगी धाराएं:

उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 20 (ख) NDPS Act का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपियोंको समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे जेल भेजा गया है |

         सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना मैनपुर की विशेष भूमिका रही ।

 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version