करन अजगल्ले
मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा में आज दिनाँक 05/03/23 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर आयोजित महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति मालखरौदा के सदभावना भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मालखरौदा व्यवहार न्यायालय के न्यायधीश रजत निराला ने महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार और कानूनी अधिकारों की जानकारी से अवगत कराने यह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होनें महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के मामलों में कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को संविधान में मिले समानता का मौलिक अधिकार पर सारगर्भित उद्बोधन दिया और वर्तमान समय में किशोरों पर पड़ रहे मोबाईल के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया ।
महिलाओं को आज विभिन्न प्रकार के अपराधो के विषय में और उनसे लड़ने की जानकारी दिया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित मालखरौदा थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने भी महिलाओं को छत्तीसगढ़ी भाषा में संवाद करते हुए आज के दिन हो रहे ऑनलाइन ठगी के बारे में जागरूक होने के लिए बताया साथ ही अभिव्यक्ति ऐप के बारे में भी जानकारी प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति मालखरौदा के न्यायाधीश रजत कुमार निराला, शालिनी सोनी व मंजू रात्रे अधिवक्ता, ललित चंद्रा थाना प्रभारी मालखरौदा, महिला सरपंच, पंच, महिला समूह के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, बैंक मित्र जैसे बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
There is no ads to display, Please add some


