एक ओर हजारों लोगों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, वहीं दूसरी ओर योग में एक भी नियमित नौकरी नहीं

छुरा (गंगा प्रकाश) :– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ राज्य में जगह-जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम व हजारों की संख्या के साथ योग दिवस मनाया जा रहा हैं, लेकिन योग विषय में पी.जी. डिप्लोमा, एम. ए./ एम.एस.सी, नेट/जेआरएफ और पीएचडी तक की पढ़ाई करने के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य में एक भी योग की नियमित नौकरी नहीं है। विगत 10 वर्षों से योग में पढ़ाई करने वाले छात्र इसी इंतजार में है कि आज नहीं तो कल शासकीय स्कूलों में योग शिक्षक के पद सृजित होंगे या राज्य के प्रतिष्ठित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में योग शिक्षकों की भर्ती होगी पर कोइ ठोस पहल इस दिशा में नजर नहीं आ रहा है। आज छत्तीसगढ़ राज्य के 21 विश्वविद्यालयों और 42 महाविद्यालयों में योग की पढ़ाई राज्य सरकार द्वारा संचालित होती है लेकिन आज तक योग में एक भी नियमित नौकरी नहीं आने के कारण 25 से 30 हजार छात्र रोजगार के अभाव में बेरोजगार भटक रहे हैं।

           आज हर जगह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जा रहा है, इस 1 दिन के कार्यक्रम में लाखों करोड़ों रुपये योग दिवस में खर्च कर दिए जाते हैं लेकिन योग में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को योग को स्थापित करने के लिए एक भी सरकारी नौकरी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में योग में अर्जित इतनी उच्च शिक्षा निरर्थक साबित होता जा रहा है। योग विषय को विद्यार्थी न सिर्फ बड़ी तल्लीनता और उत्साह के साथ पढ़ते हैं बल्कि इसे अपने जीवन और आचरण में उतारते हैं लेकिन इस विषय में आगे भविष्य नहीं होने के कारण विद्यार्थियों में न सिर्फ योग के प्रति रुचि घट रहा है बल्कि योग उनके जीवन से कहीं ना कहीं दूर होता चला जा रहा है।

           अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने के लिए योग्यताधारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को रजिस्टर्ड डाक व पोस्ट कार्ड अभियान के माध्यम से हजारों की संख्या में पत्र व्यवहार भी कर रहे हैँ लेकिन अभी तक उनके हित में कोई ठोस पहल सरकार के द्वारा नहीं किया गया है।

            योग स्वस्थ व समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक अहम कड़ी है। योग न सिर्फ मनुष्य को शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी समृद्ध करता है। ऐसी परिस्थितियों में व्यायाम शिक्षकों की भांति योग शिक्षकों के भी नियमित पद सृजित होने से न सिर्फ स्कूलों में विद्यार्थियों के मानसिक तनाव के स्तर में कमी होगा बल्कि एक स्वस्थ, समृद्धि  और सुघघर छत्तीसगढ़ गढ़ने में योग अहम भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ जिला उपाध्यक्ष मोनिका सिन्हा, श्रीमती शारदा सिन्हा, जिला सचिव अश्वनी साहू, सह सचिव तीरथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी मिथलेश सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर यदु, सवितानंद साहु, कीर्ति तारक, हरीश नेताम, नोकेश्वर साहू, सक्रिय सदस्य धानी मानिकपुरी, संतोष साहू, कृष्णेश यदु, संतोष निषाद, नरेन्द्र साहू, गोविंदा नेताम, पोखन ठाकुर, उमाशंकर साहू, घनेन्द्र सिन्हा, हेमसिंग सिन्हा, प्रवीण सिन्हा ने विश्व योग दिवस पर योग शिक्षक भर्ती की सौगात देने की मांग किया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version