अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)- पूर्व में किये हुये रिपोर्ट में राजीनामा नहीं होने की बात को लेकर हुये अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में नैला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

                      पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये बताया कि चौकी नैला के मर्ग क्र० 11/2023 धारा 174 जा० फौ० मृतक प्रदीप कुमार चौबे उम्र 40 वर्ष निवासी बिरकोनी चौकी नैला के मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया। मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल जांजगीर रवाना किया गया , जो मृतक के शव को अधिक जले होने से डॉक्टरों की टीम द्वारा सिम्स बिलासपुर रिफर करने पर शव का पोस्टमार्टम सिम्स में कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर क्यूरी भी कराई गई , जिस संबंध में मृतक के परिजनों का कथन लिया गया। जिन्होंने अपने कथन में गांव के शशिकांत शर्मा तथा सनत शर्मा से पुराने प्रकरण में राजीनामा होने की बात को लेकर आये दिन विवाद करना , धमकी देना तथा संजय श्रीवास को रात्रि आठ बजे करीब प्रदीप चौबे के साथ घटना स्थल के कुछ दूर के घर में जाकर माचिस मांगने की बात बताते हुये तीनों पर प्रदीप चौबे की हत्या करने का संदेह व्यक्त किये। सम्पूर्ण मर्ग जांच में मृतक प्रदीप कुमार चौबे को डण्डा से प्राणघातक हमला करने से मृतक प्रदीप कुमार चौबे को मृत होना जानकर पैरा में रखकर जलाकर साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास करना पाया गया है , जो प्रथम दृष्टया धारा 302 , 201 , 34 भादवि० का घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 100 / 23 धारा 302 , 201, 34 , 120बी का अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये प्रकरण के संदेहियों शशिकांत शर्मा , सनत शर्मा एवं संजय श्रीवास को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर विगत 22 जनवरी को पूर्व में किये हुये रिपोर्ट में राजीनामा नहीं होने की बात को लेकर प्रदीप चौबे की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने की योजना बनाकर तीनों पेट्रोल डिब्बा एवं डण्डा लेकर प्रदीप चौबे के पास में गये। नशे में धुत प्रदीप चौबे को डण्डा से सिर में ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला करने लगे जिससे मौके पर ही प्रदीप बेहोश हो गया , जिसे बेहोशी के हालत में पास के पैरावट के ढेर में घसीटते हुये ले गये। पैरावट के ढेर में रखकर पेट्रोल छिड़कर पैरावट में आग लगाकर जला दिये। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल , डण्डा तथा पेट्रोल बाटल और खून लगे कपड़े को बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक आर०एन० कुजूर , सउनि० सियाराम यादव , आरक्षक भूषण राठौर , डमरु सिंह ,  सुनील सिंह ठाकुर एवं जितेश राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version