सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)।
नवनिर्वाचित अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लगातार चौथे दिन 16 दिसम्बर दिन शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। खंड चिकित्सा अधिकारी तथा अस्पताल कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुऐ कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अधिकारी कर्मचारी मरीजों के साथ अच्छे से पेश आते हुए उनके साथ अपनेपन का व्यवहार करें। शव वाहन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में तत्काल किराए की वाहन के जरिए शव को परिजनों के सहयोग से गृहग्राम तक भेजने में मदद करें । वाहन के लिए जो भी किराया व्यय होगा उसे विधायक ने खुद देने की बात कही। विधायक चौथे दिन भी एक्सन मोड में दिखे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजो से भेंट मुलाकात करते हुए अस्पताल प्रबंधन के बारे में जानकारी लिया।

निरिक्षण के दौरान प्रसव कक्ष के बाथरूम की बेतरतीब दशा को देखकर बाथरूम का हालात ठीक करने बीएमओ को निर्देश दिया । अस्पताल में भर्ती मरीजों से ही नहीं अपितु उनके तिमारदारों से भी अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। बीएमओ को अस्पताल में व्यवस्था सुधार करने सलाह दी। कहा बीमारों से दुर्व्यवहार किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो इस पर खास ध्यान देने कहा। मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन मिले निर्देशित किया।

अंत में बीएमओ डॉ बी0 एन0 जयंत को निर्देशित करते हुए विधायक अग्रवाल ने कहा ग्रामीण अंचल के दुर्घटनाग्रस्त घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार करने में कोताही ना बरतें । अस्पताल में आपातकालीन समय पर कर्मचारी एवं डॉक्टर उपस्थित रहे। जिससे मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा मदद मिल सके। निरीक्षण के दौरान उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, दिनेश साहू, विनोद हर्ष,राधेश्याम ठाकुर, चंद्रबसू यादव, श्रीमती कल्पना भदोरिया , दिनेश बारी, राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आशीष, सचिन, अमित बारी महमूद खान, तरबेज आलम, सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version