सड़क परसूली में मनाई गई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सड़क परसुली में मनाया गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय, समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्रीमती ठाकुर ने कहा की महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो कार्य किए हैं वह आज भी प्रेरणादायक है उनका जीवन हमें समता मूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद के उपाध्यक्ष लेख राम साहू, जनपद सदस्य श्रीमती प्रगति देवांगन, ग्राम पंचायत की सरपंच ललेशिया बाई ठाकुर एवं धनी राम साहू, बंशी लाल साहू सहित आदि ग्रामीण उपस्थिति रहे।
There is no ads to display, Please add some
