गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। चुनाव के समय राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए जाने वाले वादों से आम जनता का विश्वास उठता जा रहा है। क्योंकि सरकार में आने के पश्चात अपने किए गए घोषणापत्रों के वादों को राजनीतिक पार्टियां पूरा नहीं करती। इनके झूठे वादों के खिलाफ आम जनता कुछ नहीं कर पाती।आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 -24 में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी अपने घोषणापत्र में जो भी घोषणा करेगी उसको अवश्य पूरा करेगी क्योंकि अगर अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी घोषणा पत्र में किए हुए घोषणाओं को पूरा नहीं करेगी तो अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी का हर पदाधिकारी ब्लॉक स्तर से लेकर केन्द्रीय स्तर तक अपने नाक में गोदना (नाक का ऊपरी हिस्सा काला दिखाई देगा और मरते दम तक रहेगा) गोदाकर घूमेंगे। जो जनता के साथ धोखेबाजी की निशानी होगी। इसके साथ ही अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी का *कोई भी पदाधिकारी कहीं भी, किसी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, तो जनता उसको जूते की माला पहना सकती है। जिस पर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के द्वारा नहीं किया जाएगा।

      उक्त तथ्य माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।

      अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन स्वच्छ और निष्पक्ष राजनीति करने के लिए किया गया है। झूठे वादे और मजाक करने के लिए नहीं।

      अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनने पर उन समस्त वादों को पूरा किया जाएगा जो अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के घोषणा पत्र में वर्णित होगा।

         अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन ही निष्पक्ष एवं स्वच्छ राजनीति करने के लिए किया गया है, जनता के साथ धोखेबाजी और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए नहीं।

      अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी से संबंधित उक्त जानकारी प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री छत्तीसगढ़ फुलेश्वर साहू द्वारा मीडिया को दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version