गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। मां जतमाई गढ़ प्रांगण में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई छुरा का गठन किया गया। समस्त पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।जिसमें संरक्षक अघन सिंह ठाकुर गायडबरी,विधिक सलाहकार हेमनारायण सिंह धुर्वा सारागांव,अध्यक्ष टिकेश्वर कुंजाम कोसुमपानी,उपाध्यक्ष हेमसिंह भूंजिया कनफाड़,उपाध्यक्ष देवनारायण ध्रुव सारागांव,महिला प्रभाग अध्यक्ष गिरिजा ध्रुव गायडबरी,सचिव तानेश्वर कुंजाम नरतोरा,कोषाध्यक्ष दिनेश नेताम सांकरा,सलाहकार शिवचरण कमार पीपरछेड़ी,संस्कृति सलाहकार गोपाल ध्रुव टोनहीडबरी को बनाया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से लोकेश्वरी नेताम जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,महेंद्र नेताम जिला संरक्षक ,केंद्रीय धमधा गढ़ महासभा आदिवासी ध्रुव गाेंड़ समाज राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णु देव पडोटी,विष्णु नेताम मीडिया प्रभारी,पन्नू नेताम,शंकर छेदैया,निरंजन ठाकुर सहित ब्लॉक इकाई छुरा के आदिवासी सगा समाज उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


