गरियाबंद( गंगा प्रकाश)।अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद के निर्देशानुसार मां जतमाईगढ प्रांगण में 29 जनवरी दिन रविवार को बैठक रखा गया है। इस बैठक में ब्लॉक इकाई छुरा का गठन किया जाना है। वही इस बैठक में अखिल भारतीय आदिवासी परिषद जिला गरियाबंद की टीम विशेष रूप से उपस्थित रहेगी।जिसमें छुरा ब्लॉक के समस्त आदिवासियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधियों,कर्मचारियों,अधिकारियों,मातृ शक्ति,पितृ शक्ति को बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
