गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती एवं युवाओं की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक मोहित साहू परिषद प्रवक्ता के रूप में आनंद सोनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं काम करती अपितु पूरे देश के हित में कार्य करने वाला संगठन है। यह दूसरे छात्र संगठन की तरह छात्र संगठन नहीं है। यह समय-समय पर देश के प्रमुख विषयों को उठाते आया है। चाहे वह धारा 370 का विषय हो या फिर कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात। जब कश्मीर में तिरंगे का अपमान हुआ था अखिल भारतीय विद्यालय परिषद ने कहा जहां हुआ तिरंगे का अपमान वही करेंगे तिरंगे का सम्मान। नवीन नगर मंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आज 75 वर्ष हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह सफर बहुत संघर्षशील रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने इतिहास में कई ऐसे विषयों पर चरणबद्ध आंदोलन किया और उसके निर्णय भी बखूबी देख रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर की बात करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर अपने इस वर्ष के कार्यकाल में कई ऐसे विषयों पर आंदोलन ज्ञापन सौंपना, विरोध प्रदर्शन करना, एक कार्य व पेड़ पौधे महाविद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए एसएफडी की तहत एक दिवसीय पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फिंगेश्वर की समस्याओं के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करते रहेगी। परिषद वक्ता अनंत सोनी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ-साथ मेरे और सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को एक ऐसे संगठन का निर्माण हुआ जो कि विद्यार्थियों समस्याओं के लिए वर्ष भर 365 दिन पूरी तत्परता के साथ खड़ी रही और छात्र हितों की सुरक्षा का यह काम आज भी अनवरत रूप से चल रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ही यह समझाया कि विद्यार्थी का जाति धर्म केवल पठन-पाठन होता है राष्ट्रवाद के मुद्दे को गंभीरता से लोगों तक पहुंचाने का कार्य एबीवीपी ने किया। एबीवीपी ने कहा कि छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है। इसी संकल्प को लिए आज हमने अपना 75 वर्ष पूर्ण कर लिया। कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें नगर मंत्री के रूप में सूर्यश कश्यप नगर सह मंत्री श्रद्धा शर्मा थानेश्वर कश्यप नगर महाविद्यालय प्रमुख हर्षित यादव सोशल मीडिया प्रमुख नारायण शंकर नगर विद्यालय प्रमुख अंश हरित नगर कार्यालय मंत्री भोज निषाद को बनाया गया।
There is no ads to display, Please add some


