राधे श्याम पटेल
रायपुर(गंगा प्रकाश)। ओम मंडली शिव शक्ति सेवा संस्था वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा वृंदावन हॉल रायपुर में एक सभा बैठक आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य 11 अगस्त 2023 को 100000 लोगों के गठन से ( राष्ट्रीय गीत) वंदे मातरम् गीत का आयोजन करने का संकल्प है एवं यह 100 सालों का पहला कार्यक्रम है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में सभी लोग भाग लेंगे एवं इस कार्यक्रम के मीटिंग हेतु शहर से अनेकों संस्थाओं के अध्यक्ष शामिल होकर अपना मत दिया एवं वसुदेव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी को मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया एवं इस कार्यक्रम का पूर्ण उद्देश्य 11 अगस्त 2023 को लाखों लोगों की संख्या में एकजुट होकर वंदे मातरम गीत गायन आयोजित करना है और देश भक्ति एवं पुरे संसार में एकजुटता का परिचय देना है ।
There is no ads to display, Please add some
