फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूला में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर 6 वीं एवं 7 वी के छात्र छात्राओं द्वारा आठवीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों का स्वागत गुलाल लगाकर किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा रोचक, मनोरंजक, ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए 8 वीं के छात्र छात्राओं द्वारा शाला में व्यतीत किए हुए अपने अनुभव व्यक्त किए।वहीं बैलून तोड़ एवं साड़ी पहनाओ प्रतियोगिता में धनेश्वर बंजारे प्रथम,बिंदी लगाओ में हसीना साहू प्रथम एवं मिमिक्री अभिनय में गोपी निर्मलकर प्रथम स्थान पर रहे. सभी विजेता प्रतिभागी को शाला की तरफ से पुरस्कृत किया गया.इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि शिक्षा जीवन भर चलने वाली सतत प्रकिया है.जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के विकास से गांव,समाज व राष्ट्र की उन्नति संभव है। आगामी 1अप्रैल से छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा प्रारम्भ होने वाली है अतः आप सभी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए परीक्षा की पूरी तैयारी के साथ अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर घर,परिवार एवं शाला का नाम रोशन करें। ओंकार साहू प्रधान पाठक ने कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है. संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होता है.आप सभी पढ़ाई के प्रति गंभीर होकर सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई में ध्यान दें निश्चित सफलता मिलेगी। कमलेश साहू शिक्षाविद ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थियों के सफलता के पीछे कहीं न कहीं शिक्षकों का योगदान रहता है. अतः आप सभी माता, पिता और गुरु का सम्मान करना न भूलें.कार्यक्रम का संचालन मन्नू राम ध्रुव (शिक्षक) ने किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू,संकुल समन्वयक भुवन यदु,शिक्षक ओंकार साहू, प्रेरणा श्रीवास, मन्नू राम ध्रुव, लक्ष्मीनारायण सेन,गैंदूराम बंजारे (अध्यक्ष शाला विकास समिति ), झाड़ू राम साहू (उपाध्यक्ष शाला विकास समिति ) कमलेश साहू शिक्षा विद  व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version