फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।अजा वर्ग से उपमुख्यमंत्री पद का प्रतिनिधित्व नहीं देने से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में नाराजगी है। समाज के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता सहित फिंगेश्वर नगर अजा वर्ग के दूजलाल बंजारे, राजऋषि टंडन, पन्नालाल बंजारे आदि ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा व प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को ईमेल के जरिए छत्तीसगढ़ में 2 की जगह 3 उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आदिवासी समाज मुख्यमंत्री व 2 उपमुख्यमंत्री के पद पर पिछड़ा वर्ग व सवर्ण समाज को बैलेंस किया गया है तो अनुसूचित जाति के किसी भी एक विधायक को उपमुख्यमंत्री या विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाए, जिससे सरकार गठन की शुरूआत से ही अनुसूचित जाति समाज के विश्वास को जीता जा सके। सतनामी समाज का कहना है कि चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने अनुसूचित जाति के समाज प्रमुखों से मिलकर वादा किया जाता रहा कि अनूसूचित जाति वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व व समाज के साथ अन्याय नहीं होगा पर पूर्ण बहुमत हासिल करते ही राज्य के तीसरे नंबर की आबादी वाले एससी वर्ग को उपमुख्यमंत्री में प्रतिनिधित्व नहीं देना वादाखिलाफी व भेदभाव को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के विधायकों में सबसे वरिष्ठ अनुभवी एससी वर्ग से आने वाले मुंगेली के पुन्नूलाल मोहले है जो सात बार विधायक व चार बार सांसद रहे है तथा रमनसिंह मंत्रीमंडल में वरिष्ठ मंत्री रहे है उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जावें। ताकि सतनामी समाज को भाजपा राज में प्रारंभ से सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिले।
There is no ads to display, Please add some


