विभिन्न विधाओं में बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत

  गरियाबंद (गंगा प्रकाश) बेटी बचाव बेटी पढा़ओ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी शालाओं मे कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक पढ़ने वाली बालिकाओं में कलात्मक अभिरुचि को निखारने हेतु संकुल केन्द्र अतरमरा में मेगा संकुल स्तरीय सुपर गल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एकल नृत्य,एकल गायन, चित्रकला,कविता पाठ, भाषण, वाद-विवाद,वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद श्रीमती रीता यादव ने शामिल होकर विजेता बच्चो को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि आज के इस दौर में बालिकाओं को गुड टच बेड टच की जानकारी दिया जाना चाहिए। उन्होंने पचास स्कूलों में स्नेटरी पैड मशीन लगाने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुपर गर्ल्स कार्यक्रम बालिकाओं के कलात्मक प्रतिभाओं को निखारने का एक उचित मंच है। जिसके अंतर्गत एकल नृत्य,एकल गायन, चित्रकला,भाषण,वाद विवाद, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, कविता पाठ, आदि विधाओं में प्रतियोगिता किया जा रहा है। सुपर गर्ल्स शीर्षक में विजेता सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

अशोक पांडे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गरियाबंद ने उद्बोधन में कहा कि हर बालिकाओं में कुछ ना कुछ प्रतिभा छिपी होती है। बड़े होकर कल इन्हीं बालिकाओं में से कोई कलेक्टर बनेगा, कोई गीतकार या उच्च प्रशासनिक पद पर चयन हो सकता है। बड़ी खुशी व संयोग की बात है कि सीईओ एक मातृ शक्ति है तथा पांचो ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष भी महिला है। उपरोक्त कार्यक्रम मे सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम पुरे जिले में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश एवं जिला शिक्षाधिकारी नवीन भगत के मार्गदर्शन पर जिला नोडल अधिकारी द्वय श्याम चंद्राकर,मनोज केला के नेतृत्व में आयोजन हो रहा है। मेगा संकुल कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्यगण बी.देवाँगन,वाय.आर साहू,नीना नारनवरे,संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, प्रधान पाठक द्वय खेमलाल यादव,रामचंद्र ध्रुव,संकुल समन्वयक संतोष साहू,डी पी द्विवेदी,योगेश साहू ,कर्ण सिंह कमार,जितेंद्र साहू की उपस्थिति में आयोजन किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version