गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में 2 दिनों से बारिश हो रही है। इसी बीच जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बिडोरा में अति भारी बारिश के कारण घर भरभरा कर गिर गया 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। विकासखंड के ग्राम बिडोरा में तेज बारिश के चलते दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। यह पूरी घटना देर रात की है। जब घर वाले सो रहे थे कि अचानक मकान के गिरने से वे अपनी जान बचाकर भागे व रातभर रतजगा करते रहे। सुबह जब देखा तो मकान के मलबे के अंदर उनके घर का सारा सामान नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग गुहार लगा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन बेघर परिवार की क्या मदद करता है।
There is no ads to display, Please add some


