गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार को प्रशिक्षित मनरेगा मेंट संघ ब्लाक इकाई गरियाबंद के अध्यक्ष सोहन शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत गरियाबंद को आवेदन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से मनरेगा मेटों को बिना कारण ना निकालने, मजदूरों की मजदूरी भुगतान के साथ मेंट भुगतान करने,दो वर्षों से लंबित मेंट भुगतान कराने, कार्यरत प्रशिक्षित मेंट को रोजगार सहायक के रिक्त पदों में प्राथमिकता देने तथा नये मेंट नहीं चुनने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित करने जैसे विषय रहे। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सोहन शर्मा, सचिव जावेद मेमन, मिडिया प्रभारी युगल किशोर सोनी, पन्नू नेताम, कोषाध्यक्ष सुंदर लाल साहू, संरक्षक लता सोनी कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती साहू, मनीषा ध्रुव, रुपाली ध्रुव, भुनेश्वरी,रुपेश्वरी साहू,अनुसूइया ठाकुर,ललेश्वरी ध्रुव, गीता साहू, रेवती विश्वकर्मा, सुरेन्द्र साहू,नोहर महिलांग, रूद्रेश्वर साहू, प्रदीप कुमार, दयालाल साहू, यशवंत कुमार, महेंद्र कुमार, भगवान सिंह, योगेन्द्र चक्रधारी, देवराज नाग, मन्नू पटेल, किशोर पटेल, हेमंत कुमार साहू, नरेंद्र सिन्हा, लवकुमार नागेश, दिनेश वासनीकर, रमेश यादव ध्रुवा ,रुमनलाल नेताम, देवनाथ निषाद इत्यादि उपस्थित थे।
अध्यक्ष सोहन शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्रशिक्षित मनरेगा मेंट संघ ब्लाँक इकाई गरियाबंद ने ज्ञापन सौंपा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
