हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.(गंगा प्रकाश)- नवगठित जिला मोहला मानपुर चौकी के अनुसुचित जन जाति शासकिय सेवक संघ के प्रतिनिधियों ने नवीन जिले के जिलाधीश एस जयवर्धन व संयुक्त कलेक्टर आर पी आचला से सौजन्य मुलाकात किया । मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारीयों ने जिलाधीश का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और समय समय पर आदिवासी समाज के विकास हेतु मार्गदर्शन देने का आग्रह किया । संयुक्त कलेक्टर आर पी आचला ने संघ के सदस्यों से शासकिय दायित्वो के साथ साथ समाज को जागरूक करने का सुझाव भी दिया । भेंट के दौरान संघ के दौरान जिला संरक्षक एम आर नायक, अध्यक्ष अरविंद गोटे,महासचिव जगत कोरचे, उपाध्यक्ष,श्रीमति गीता जुरेशीया,सचिव अंगद सलामें, शिव कलामे, श्रीमति गीता ठाकुर, लखन सोरी पवन सोरी,जागेश्वर उसेडी, बोहरन सलामें उद्ल सलामें ,आर एल मुलेशिया एवं अन्य पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some
