बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल आज अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान अनेक वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। वे अनिल गुप्ता के यहां हलवाई खपरी जिला बलोदाबाजार में उनके सुपुत्र चि. एवम सौ. का. नीलाक्षी के विवाह समारोह में शामिल हुए। इसी तरह वे ग्राम रिसदा में जिला पंचायत के सदस्य डॉ कुशल राम वर्मा के सुपुत्र चि. राजकमल एवम सौ.का. मेघा के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को दांपत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई एवम शुभकामनाएं दी। आज के इस शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, टेसूलाल धुरंधर, डॉक्टर अनिल गुप्ता, जिला भाजपा के अध्यक्ष डाक्टर सनम जांगड़े, जिला भाजपा के महामंत्री कृष्णा अवस्थी, भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती कौशल्या वर्मा, जिला पंचायत के सदस्य डॉक्टर कुशल राम वर्मा, नवीन मिश्रा, सहित परिवारजन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


