जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये अवैध अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो आरोपियों सहित एक महिला और संचालिका को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर चाम्पा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

                                 जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को गत दिवस 11 दिसंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है। मुखबिर की सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया , जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे 3940 रूपये के साथ आपत्तिजनक वस्तुयें एवं दो नग मोबाईल बरामद की गई। घटनास्थल से दो मोटर सायकल कीमती 21000 रूपये बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना कार्यवाही के 

दौरान आरोपी निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा , राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी , सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) , संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पायें जाने से उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर चाम्पा पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल , निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा , सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा , सउनि मुकेश पाण्डेय , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह , महिला आरक्षक दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक गौरी शंकर राय , नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण –

निर्मल प्रसाद बरेठ उम्र 29 वर्ष निवासी दारंग थाना चाम्पा , राजेन्द्र खोबरागड़े उम्र 44 वर्ष निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी , सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) ,  संचालिका एवं एक महिला।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version