एसपी IPS अक्षय कुमार की कार्यपद्धति नए जिले के लिए बेहद कारगर,नशे व अपराध पर लगातार  ताबड़तोड़ हो रही कार्यवाही

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी (गंगा प्रकाश)– छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  में इन दिनो एसपी अक्षय कुमार अपनी सेवाएं दे रहे हैं,नए जिले में इनकी आमद से पुलिसिया व्यवस्था बेहतर होने के साथ आमजन के लिए सुकून भरी साबित हो रही है।जिले के अधिकांश इलाको में नशे के कारोबार सहित अपराध जगत पर जमकर अंकुश नजर आ रहा है।बता दे कि 2018 बैच के  IPS   अक्षय कुमार अपनी बेहतर कार्यप्रणाली व निडरता के लिए जाने जाते हैं,जिनका स्थानांतरण  नारायणपुर से  जिला मोहला मानपुर अं.चौकी में किया गया है। जहां इन्होंने पदभार ग्रहण करते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों की बैठक सुनिश्चित कर जिले में नशे के कारोबार व कट्टीपार  व अपराध की रोकथाम हेतु उचित दिशा निर्देश जारी कर पुलिसिया व्यवस्था बेहतर करने के कड़े निर्देश जारी किए। वही IPS अक्षय कुमार के निर्देशानुसार थाना प्रभारियों द्वारा लगातार इलाके में नशे व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ साथ अपराधियों की धरपकड़ बड़े पैमाने पर की जा रही है। नए जिले के अधिकांश इलाको में नशे के कारोबार ने दम तोड़ दिया है ,कई तो जो नशे का कारोबार जो करते थे वे भूमिगत हो गए है, वही असामाजिक तत्वों सहित अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ साफ देखा जा सकता है।

एसपी अक्षय कुमार  की आमद से जिले में फरियादियों की सुनवाई बेहतर होने के साथ कारगर नजर आ रही है,जहां फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीधे कार्यवाही की जा रही है तथा अपराध में लिप्त आरोपियों को सीधे जेल भेजा जा रहा है।

IPS अक्षय कुमार पुलिस विभाग में कुशल नेतृत्व तथा पुलिस विभाग में बेहतर बदलाव के लिये जाने जाते हैं। ये 2018 बैच के IPS अधिकारी है, इनकी पहली पोस्टिंग रायपुर में नगर पुलिस अधीक्षक उरला में हुई , यँहा वाई अक्षय कुमार ने 193 रेड कार्यवाही की जिसमें 100 पेटी नाइट्रोटेन नशे की गोली  ,450पेटी अवैध शराब तथा 15 चोरी की बाईक  जैसे बड़े मामले इनके द्वारा पकड़े गए, जिस दिन रायपुर से इनके ट्रांसफर की लिस्ट निकली उसी दिन अक्षय कुमार के द्वारा अफीम पर बड़ी कार्यवाही की गई। रायपुर उरला में 97 बार गांजे के छोटे बड़े मामले  इनके द्वारा पकड़े गए,होली के दिन ढाई साल की बच्ची से रेप के आरोपी को इन्ही IPS अक्षय कुमार के द्वारा नेपाल भाग रहे  रास्ते से पकड़ा गया था  जिसके बाद जनता के हीरो बन गए थे ,, बाद रायपुर उरला से इनका ट्रांसफर नारायणपुर हुआ।  8 माह तक घोर नक्सल इलाके नारायणपुर  में नक्सल आपरेशन  पर कार्यरत रहे ,यँहा इन्होंने 15 लाख के इनामी नक्सली को ढेर किया जिसमे AK 47 राइफल जैसी आटोमेटिक हथियार बरामद किया गया , तथा कुछ दिन बाद गस्त के दौरान 3 नक्सली सदस्य भी पकड़े ,जिनकी निशानदेही पर डी. आर. जी.टीम की मदद से 8 रायफल भरमार भी जप्त किये,यँहा भी वही रायपुर उरला जैसा हुआ जिस दिन इनका नारायणपुर से ट्रांसफर का आदेश आया उसी दिन इन्होंने 8 रायफल भरमार पकड़ी थी। इसे हम संयोग कहे या कुछ और ,,नारायण पुर से IPS अक्षय कुमार को नया जिला मोहला मानपुर अं.चौकी मे बतौर विशेष कर्तव्य पुलिस अधिकारी बनकर   अपनी सेवाएं दी, इनके पिछले कार्य व वर्तमान कार्य से प्रभावित हो कर शासन ने इन्हें पुनः उसी जगह पर जिला पुलिस अधीक्षक की कमान भी दे दी। कमान मिलते ही अक्षय कुमार अपनी कार्यशैली अनुसार कार्य शुरू कर दिया ,जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गई है,जहाँ नवीन जिला मोहला मानपुर अं.चौकी में इनकी पदस्थापना बाद से यहाँ की पुलिसिया व्यवस्था बेहतर नजर आ रही है।लगातार अपराध व नशे के कारोबार पर अंकुश व कार्यवाहियों का सिलसिला नजर आ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version