अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं,जनदर्शन में मिले 44 आवेदन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जनदर्शन में अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत ने जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 44 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम बोड़की की झूनाबाई साहू ने प्रधानमंत्री आवास प्रदाय करने, ग्राम परसदाजोषी के जनकराम टंडन ने सूर्य घर योजना के तहत शोलर पैनल लगवाने, कृषि भूमि में फेसिंग तार लगवाने एवं नलकूप खनन बोर पंप दिलाने, परसदाजाषी के समस्त ग्रामवासियों ने सीमांकन करवाने, ग्राम अमलीपदर की प्रतिभा मंजरी बघेल ने उच्च षिक्षा हेतु ऋण माफी, ग्राम अकलवारा के कवलसिंह ने चीट फंड कंपनी से राषि प्रदाय करने, ग्राम टेका के थानूराम साहू ने स्वयं की भूमि पर व्यवसाय हेतु दुकान बनाने, ग्राम पंचायत पोखरा के समस्त ग्रामवासियों ने कृषि महाविद्यालय खोलने, ग्राम पारागांव के लोगों ने आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृति प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
There is no ads to display, Please add some


