लंबित राजस्व प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।अपर कलेक्टर श्री अरविंद पांडे ने आज जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में सभी एसडीएम से उनके अनुविभाग अंतर्गत भूमि आबंटन, सीमांकन, मुआवजा वितरण, खाता विभाजन, अभिलेख अद्यतीकरण एवं नामांतरण आदि के लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही टीएल एवं जनचौपाल के भी लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री पांडे ने अब तक किए गए राजस्व मामलों के निराकरण रिपोर्ट सहित प्रक्रियाधीन मामलों के प्रगति रिपोर्ट एवं निराकरण की समयबद्ध जानकारी देने के निर्देश दिए। जो प्रकरण निराकृत नही हुए है उनके प्रोसेस रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जनहित के मामलों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। मामलों को प्राथमिकता में लेते हुए तेजी से प्रकरणों का निराकरण करें। अपर कलेक्टर ने अनुविभाग बार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर तेजी से निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सलाह भी दिए। इस दौरान बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, सभी अनुविभागों के एसडीएम सहित तहसीलदारगण भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version