अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

सक्ती (गंगा प्रकाश)। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशानिर्देशों पर कार्य करते हुये अपहरण एवं फिरौती की मांग के मामले में आरोपी एवं आरोपिया दोनो को सक्ती पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 28 जून को रामनाथ जलतारे निवासी चिस्दा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र थाना में प्रस्तुत किया गया कि उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26 वर्ष जो ग्राम सराईपाली सक्ती में सीएचओ के पद पर पदस्थ थी , अपने भाई कालेश्वर के साथ कल सक्ती गई थी औरर लगभग साढ़े सात बजे चौपाटी के पास से लापता हो गई थी। रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लड़की के मोबाईल से उसके भाई डेगम्बर को फोन कर पंद्रह लाख रूपये फिरौती की मांग की गई थी , रूपये नही देने पर जान से मारकर बोरी में भरकर फेंक देने की धमकी दी थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/2024 धारा 364 (ए), 120 बी, 384 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया। घटना की सूचना बारह बजे प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सक्ती के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं फिरौती की मांग को देखते हुये सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संवेदन शीलता का परिचय देते हुये तत्काल सायबर सेल प्रभारी एवं सक्ती पुलिस की चार टीमों का गठन कर डिजीटल एवं मैनुवल आधार पर तलाश हेतु कोरबा, बिलासपुर, सक्ती रवाना किया गया तथा किसी भी तरह से सुरक्षित रूप से लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया गया। जिसके आधार पर सक्ती पुलिस एवं बिलासपुर जिला पुलिस की मदद से मात्र चार घण्टे के अंदर अपहृता अनुपमा जलतारे को उसके साथी महेद्र जांगड़े के साथ होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर से बरामद किया गया। विवेचना के दौरान पाया गया कि अपहृता अनुपमा जलतारे अपने साथी महेन्द्र जांगडे के साथ मिलकर 27 जून को लगातार मोबाईल से बात करके षडयंत्र पूर्वक महेन्द्र जांगडे को कोरबा से चौपाटी सक्ती के पास बुलाई और अपने छोटे भाई कालेश्वर को ठण्डा पानी लाने के बहाने भेज दी , जब भाई वापस आया तो वह नही थी। उसके भाई द्वारा फोन लगाने पर फ्लाइट मोड मे करके महेन्द्र जांगडे के नीला सफेद रंग के टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक क्रमांक सी. जी 28 एल 0149 में बैठकर बाराद्वार होते हुये बिलासपुर चली गई। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे अनुपमा द्वारा अपने मोबाईल नम्बर से महेन्द्र जांगड़े के माध्यम से अपने भाई डेगम्बर को फोन कर पंद्रह लाख की फिरौती की मांग किया गया एवं 28 जून के ग्यारह बजे तक पंद्रह लाख रूपये के व्यवस्था करके रखने एवं नही देने पर अनुपमा को मार देने की धमकी दिया गया एवं पैसा छोड़ने का समय ग्यारह बजे बताना बोला गया। डेगम्बर द्वारा महेन्द्र को फोन लगाने पर उसके मोबाईल में भी अपहरणकर्ता द्वारा पैसे की मांग करना बताया। फिर 28 जून को पुनः अनुपमा के मोबाईल से महेन्द्र जांगडे़ द्वारा उसके भाई को डेगम्बर को पैसा नही देने पर मार कर बोरी में भेजने की बात किया गया तथा अनुपमा द्वारा भी अपने भाई को रोते हुये अपने आप को परेशान होने की बात की गई। विवेचना दौरान इलेक्ट्रानिक डिजीटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि महेन्द्र जांगडे़ और अनुपमा जलतारे एक साथ थे। अनुपमा जानती थी कि उनके घर वाले पंद्रह लाख की ब्यवस्था नही कर पायेंगे फिर एक दो दिन बाद महेंद्र जांगडे के साथ अपने घर आती और बताती कि अपहरणकर्ताओ को महेंद्र जांगड़े पैसा देकर उसे छुड़वाया है। अपने घरवालो की नजरो मे महेंद्र जांगड़े को अपने लिये शादी के लिये उपयुक्त लड़का साबित करने के लिये अनुपमा द्वारा झुठी अपहरण एवं फिरौती मांगने की घटना की कहानी षड़यंत्र पूर्वक रचा गया। अपने साथी महेन्द्र जांगडे के माध्यम से पंद्रह लाख की फिरौती मांगी गई। प्रकरण में धारा 120 (बी) , 384 भादवि जोड़ी गई है। दोनो आरोपियों को सक्ती पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले को सुलझाने में थाना सक्ती पुलिस एवं सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

जप्त वस्तुयें –

घटना में प्रयुक्त नीला सफेद रंग का टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक कमांक सीजी 28 एल 0149 , आरोपी महेंद्र जांगड़े का मोबाईल और आरोपिया अनुपमा जलतारे का मोबाईल।

गिरफ्तार आरोपीगण –

महेंद्र जांगडे़ पिता राजेंद्र जांगड़े उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नं 39 अमन नगर दर्री , थाना – दर्री जिला – कोरबा। स्थाई पता – ग्राम अनंतपुर टेडहाधौरा , थाना – मुंगेली एवं जिला – मुंगेली , कार्य – एन०टी०पी०सी० कोरबा के सेफ्टी डिपार्टमेंट मे ठेका इंजीनियर एवं अनुपमा जलतारे पिता रामनाथ जलतारे उम्र साकिन चिस्दा थाना हसौद जिला सक्ती हाल मुकाम ग्राम सराईपाली जिला सक्ती। कार्य – उप स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली जिला सक्ती में सी०एच०ओ० के पद पर कार्यरत है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version