गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड के सभी राशनकार्डधारियों को अप्रैल महीने में अप्रैल एवं मई दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा। फिंगेश्वर विकासखंड के राशनकार्डधारी अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से माह अप्र्रैल एवं मई दो माह का चांवल एक साथ प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त शेश राशन सामग्री जैसे नमक, शक्कर, केरोसीन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना की मासिक पात्रता के अनुसार ही प्राप्त होगी। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरू ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के राशन दुकानों में अप्रैल एवं मई माह का पात्रतानुसार चांवल आबंटन किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
