गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वर्तमान में बैंक में चेक जमा करने से लेकर खाते में राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है। लेकिन अब नई व्यवस्था में चेक जमा करने के कुछ ही घंटो में चेक क्लियर होकर राशि खाते में आ जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक क्लियरिंग प्रोसेस को फास्ट करने का फैसला लिया है। आरबीआई गर्वनर की घोषणा का व्यापारी संगठन छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स ने स्वागत करते हुए कहा है कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य क्रांतिकारी फैसला है इससे बैंको द्वारा करोड़ो रूपए क्लीयरिंग के नाम पर इस्तेमाल किए जाते थे। इस पर बंदी लग जाएगी एवं व्यापारियों को राशि तुरंत उनके खाते में आने पर पूंजी की तरलता बढ़ेगी, जिससे अधिक व्यापार करने की क्षमता बढ़ेगी। चेक का निपटान अब कुछ ही घंटो में हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक समाशोधन में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उससे जुड़े जोखिम कम करने के मकसद से कदम उठाने की घोषणा की है। छ.ग. चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री गरियाबंद जिला प्रभारी अरेन्द्र पहाड़िया ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा जो लोग बिना खाते में राशि के चेक देकर बाद में व्यवस्था करते थे, उनको अब पहले से ही राशि की व्यवस्था करनी होगी, यह लागू होने के बाद हालांकि वर्तमान में हो रहे आरटीजीएस और एनईएफटी का इस्तेमाल थोड़ा कम होने की संभावनाएं बनती है लेकिन रिजर्व बैंक का यह कदम सभी व्यापारियों के हित में है और इससे पूरे व्यापार क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version