अजय चक्रधारी
सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े द्वारा आज सलका मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय द्वारा शुभारंभ किया गया। संसदीय सचिव राजवाड़े द्वारा अपने वक्तव्य मे बताया गया कि सलका क्षेत्र मे विधुत संबंधी समस्या मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अवगत कराये जाने पर मुख्यमंत्री द्वारा भटगांव विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सलका मे कनिष्ठ अभियंता कार्यालय खोलने का स्वीकृति प्रदान किया गया है, जिसका शुभारंभ आज किया जा रहा है। नये वितरण केन्द्र (छ.स्टे. पॉ.डि कं. लि.) सलका का शुभारंभ होने से विद्युत व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से होगा, इससे 32 ग्रामों के लगभग 8800 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। निर्बाध विद्युत संचालन के लिए 4 नये कर्मचारी के साथ 1 पिकअप वाहन हमेशा तत्पर रहेंगे। विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कनिष्ठ यंत्री एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालयीन समय में मौजूद रहेंगे। विद्युत देयक राशि का भुगतान करने के लिए ग्राम सलका- कोटया के उपभोक्ताओं को 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर भटगॉव वितरण केन्द्र आना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नये वितरण केन्द्र के शुभारंभ से उन्हें कम दूरी तय करनी पड़ेगा, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या से राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं के फ्यूज काल से संबंधित शिकायतों के निराकरण में कर्मचारियों की कमी से होने वाली असुविधा से भी राहत मिलेगी।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
