गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना अंतर्गत चलता फिरता अस्पताल बस का आज फिंगेश्वर से हरी झंडी दिखाकर विधायक अमितेश शुक्ला ने रवाना किया। गरियाबंद जिले में इस योजना अंतर्गत अभी तक एक ही बस पूरे जिले में घूम-घूम कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देती थी। आज जिले के लिए दूसरी बस छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। इससे अब लगभग दोगुने लोगों को प्राप्त सुविधा का लाभ मिलेगा। यह बस फिंगेश्वर, छुरा विकास खंड में ज्यादातर ग्रामीण अंचल में प्राप्त शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कारगर होगी। फिंगेश्वर में अब तक मुख्यमंत्री निशुल्क सुविधा का लाभ माह में मात्र 4 दिन मिलता था। दूसरी वाहन का आ जाने से अब माह में 12 दिन फिंगेश्वर और छुरा विकास खंड 15 दिन को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके चलते फिरते अस्पताल में अनेक तरह के टेस्ट एवं लोगों की बीमारी के अनुसार बस में उपलब्ध निशुल्क दवाई आदि देते हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क स्वास्थ्य योजना से लोगों को काफी राहत मिलती है। लोग अपने गांव में इस बस का इंतजार करते हैं। इस अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना जटिल से जटिल रोगों का इलाज निशुल्क किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेरे आग्रह पर हमारे क्षेत्र के लिए यह दूसरी बस उपलब्ध कराई है ।ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ लें सभा में ओम प्रकाश बांसोर, डोंगर मरकाम, करीम खान, हरि शंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, जितेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रामकृष्ण तिवारी, कमल यदु, कमल भारती , गैंदूराम यदु, दीपक श्रीवास, राजेंद्र सूर्यवंशी, सुनीता श्रीवास, बंशी घृतलहरें, अतुल श्रीवास्तव, तेजेश यदु,युवराज सिन्हा, नर्मदा कॉमडी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, सीएमओ प्रदीप मिश्रा, अभियंता हेमंत देवांगन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बिसौहा हरित एवं आभार गरियाबंद नगर पालिका के टॉमसन रात्रे ने किया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version