गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस उम्मीदवार अमितेष शुक्ल ने कल संपन्न विधानसभा चुनाव में अपना सहयोग देने के लिए राजिम विधानसभा के मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जिला एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जोनल एवं बुथ केन्द्र के सभी सदस्यों के साथ साथ मीडिया के साथियों के साथ सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा राजिम क्षेत्र से मेरा पारिवारिक संबंधो का रिश्ता है मुझे एवं मेरे परिवार को हमेशा सहयोग मिला है और भविष्य में भी सहयोग मिलता रहेगा ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। श्री शुक्ल ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some
