रायपुर(गंगा प्रकाश)। गृह मंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आये लेकिन महिलाओं का अपमान न हो इस बात का ध्यान रखें। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महिलायें रसोई गैस के महंगे दाम, महंगाई, खाद्य सामाग्रियों के दाम हुई बेतहाशा वृद्धि से परेशान है। महिलायें आक्रोशित है। ऐसे में महिलाओं की विरोध का सामना करने का साहस अमित शाह को करना चाहिये। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार डॉ. रमन सिंह के दौरान दुर्ग में आयोजित महिला सम्मेलन में विरोध के डर से अमित शाह के सामने महिलाओं का अपमानित किया गया था। उस दौरान भाजपा सांसद सरोज पांडे मौन थी। महिलाओं के अपमान का तमाशा देख रही थी, इतिहास गवाह है जब-जब नारियों का अपमान हुआ है तब-तब इतिहास बदल गया है। इसी कारण छत्तीसगढ़ में 15 साल के शासन में भाजपा सिर्फ 14 सीट में सिमट कर रह गई है। वैसे ही हाल अभी दिल्ली का है, दिल्ली में पहलवान बेटियों के साथ अन्याय, अत्याचार किया जा रहा है और उस अत्याचारी बृजभूषण पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है उसे बचाने का काम भाजपा के शीर्ष नेताओं के द्वारा किया जा रहा है। जिस पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में तड़ीपार यदि नेता हो तो देश में महिलाओं के साथ न्याय कैसे हो सकता है? महिला पहलवान विगत तीन माह से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। अब देश की आधी आबादी महिलाओं को समझ आ गया है कि केंद्र में भाजपा की सरकार हो या जिस-जिस राज्य में बीजेपी के शासन हो वहां पर महिलाओं को न्याय नहीं मिलता, बल्कि अत्याचारी, दुराचारी आरोपी का साथ भाजपा के नेता झंडे लिए खड़े हो जाते हैं।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अमित शाह को रमन सरकार के दौरान हुये छत्तीसगढ़ के महतारियों की अपमान के लिए माफी मांगना चाहिए। भाजपा की गलत नीति के कारण आज किचन में संकट छा गया है जिसके जिम्मेदार केंद्र में बैठे मोदी सरकार है। भाजपा ने जो वादा किया था वह कोई भी वादा पूरा नहीं कर सका।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version