अम्बागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)। :- नवीन ज़िला मोहला, मानपुर,अम्बागढ़ चौकी भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी बोले ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति तथा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रूपए में खरीदी के वादे पर अमल के बाद अब किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किए जाने का आगाज आज से जोरों से शुरू कर दी गई है। जिलाध्यक्ष राजू कुरैशी ने कहा है कि आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर हम राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान हमारी मोदी की गयरंटी भाजपा सरकार क़र रही है

गौरतलब है कि मोदी की गारंटी के रूप में राज्य के किसानों को दो वर्ष के बकाया भुगतान का वादा सरकार ने राज्य के किसानों से किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की गई है। कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत किसानों से उक्त दोनों वर्षों में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के एवज में प्रति क्विंटल के मान से 300 रूपए की दर से बोनस (धान उपार्जन प्रोत्साहन योजना) का भुगतान किया गया । बोनस राशि के भुगतान का कार्यक्रम राज्य स्तर से लेकर विकासखंड स्तर पर आज 25 दिसंबर को किया गया । राजू कुरैशी इस मौके पर बधाई दी और मोदी जी की गयरंटी के माध्यम से किसान भाईयों से संवाद किये । विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, ज़िला महामंत्री दिलीप वर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण यादव,मंडल महामंत्री भारत भूषण, देवनरायण कुम्भकार, पवन गुप्ता राजकिशोर खंडेलवाल, अविनाश त्रिपाठी,काशी निषाद, धर्मेंद्र साहू, राजू गुजरती,एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version