गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। शुक्रवार को अक्षत कलश को लेकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या से पूजित अक्षत कलश को विश्व हिंदू परिषद के द्वारा गरियाबंद लाया गया। यहां अक्षत कलश को लेकर आज गरियाबंद में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में ज़िले के पाँच खंडों एवं तीन नगर के साथ ग्राम इकाइयो से आये महिलाओं और पुरषों ने स्वागत किया और पूजन-अर्चना कर आरती की।
ज़िलाध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने बताया- 22 जनवरी को श्री राम जी का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है और वही प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है, मंदिर निर्माण में साधु संतों के आव्वहन में विश्वहिन्दु परिषद के कार्यकर्ता एक वर्ष पूर्व पूरे देश प्रदेश ज़िला खंड इकाई के साथ साथ ग्राम इकाई के प्रत्येक घर से मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रहण किए थे परिणाम सवरूप भगवान श्री राम जी का भव्य एवं दिव्य मंदिर बन कर तैयार होने जा रहै है।
पूर्व ज़िलाध्यक्ष परस देवांगन ने बताया –
श्री राम तीर्थ न्यास समिति के आह्वान पर पुनः विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता दिव्य राम मंदिर के छाया चित्र एवं निमंत्रण पत्र के साथ अक्षत कलश लेकर कर के हर घर जाएँगे और साथ आग्रह करेंगे जैसे आप सबने राम मदिर निर्माण में सहयोग किया है हम सभी राम मंदिर हेतु दर्शन करने अगर नहीं जा पाए तो अपने नगर ग्राम और निजनिवास को ही आयोध्य पूरी धाम मानकर 22 जनवरी को अपने नगर ग्राम में रामगण पाठ का आयोजना करे अपने घर में हनुमान चालीसा सुंदर कांड का पाठ करे घर के आँगन में रंगोली मंदिरों को सजा कर अपने घर के चौखट पर दीप प्रज्वलित करे हर घर में दीपक जलाकर उत्साह मनाये
विश्व हिंदू परिषद निकाल रहा है अक्षत कलश यात्रा
बताते चलें कि जिन भक्तों ने राम मन्दिर के लिए किसी न किसी प्रकार से अपना सहयोग दिया था, उनके लिए विश्व हिंदू परिषद अक्षत कलश यात्रा निकाल रहा है। और अब 15 जनवरी तक घर घर कलश के साथ अब 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा
उल्लेखनीय है कि- 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।
वितरण आज पुरे विकासखण्ड में कर दिया गया है, यह अक्षत कलश गरियाबंद जिले के प्रत्येक ग्राम व नगर के प्रत्येक घरों तक हमारे राम भक्त लेकर जायेंगे।
कार्यक्रम ये रहे उपस्थित
जी डी उपासने ,उत्तपल साहू ,सत्य प्रकाश मानिक पूरी,शिशु पाल सिंह राजपूत, परस देवांगन, रिखी राम यादव ,राजेश साहु,प्रकाश निर्मालकर,तस्मित पात्र ,अभिमन्यु ध्रुव,अनिल चंद्राकर , बेद राम नंदे ,डिकेशवर वर्मा ,मोहित दिवेदी, कुलेश्वर सिन्हा , वेद नंदन पाण्डेय, संदीप पाण्डेय ,लखन साहू ,शत्रुघ्न साहू ,विजय साहू, छगन यादव,भानु प्रकाश सिंह राजपूत, नागेंद्र सिन्हा , काजू राम चक्रधारी, गिरवर गंधर्व ,अमर सिंह कुंजाम ,गयाराम साहू ,काशी राम यादव , मोंटू दुबे ,भूपेंद्र साहू ,विकाश शर्मा ,अभिषेक चतुर्वेदी , नवीन सिन्हा , राजीव साकरे ,योगेंद्र कनोजे ,श्रीमती मिलेश्वरी साहू , तनु साहू, प्रतिभा हुमने,बिंदु सिन्हा , पुष्पा साहू ,सुनीता साहू ,देवी पाण्डेय, यामानी साहू, के साथ साथ बजरंग दल दुर्गा वाहनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
