रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव  को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है. कांग्रेस, बीजेपी  के साथ आम आदमी पार्टी  भी सरकार बनाने का दावा ठोक रही है. इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा फिक्स हो गया है. इस साल दूसरी बार अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा करने वाले हैं. इस बार बिलासपुर संभाग में उनकी महारैली है.

अगले महीने बिलासपुर में आप की बड़ी रैली

दरअसल, आम आदमी पार्टी अगले महीने 2 जुलाई को बिलासपुर में चुनावी शंखनाद करने वाली है. इसके लिए पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है. राजनीतिक पंडितों के अनुसार आम आदमी पार्टी के लिए बिलासपुर संभाग इस लिए खास हो जाता है क्योंकि सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीट बिलासपुर संभाग में हैं. यहां सभी राजनीतिक पार्टियों के विधायक हैं. कांग्रेस, बीजेपी, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं. इसलिए आम आदमी पार्टी की नजर बिलासपुर संभाग में है. 

आप का दावा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हराना आसान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा दिल्ली और पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस आम आदमी पार्टी को कमजोर समझ रही थी, लेकिन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराया. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में आप के पदाधिकारी गांव-गांव में सक्रिय हैं. पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से चर्चा कर रहे हैं. हम प्रदेश में दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, हम 2023 में पूर्ण बहुमत से एक आम आदमी की सरकार बनाने आए हैं. इस चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस दूसरे-तीसरे नंबर की पार्टी बन जाएंगी. दिल्ली और पंजाब से ज्यादा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चुनाव हराना आसान है.

कांग्रेस ने कहा पिछले चुनाव में आप की जमानत जब्त हो गई थी

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीसरे मोर्चे को नकार चुके है. उन्होंने रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे का कोई असर नहीं होने वाला है. वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भी कह चुके है कि आम आदमी पार्टी पिछले बार विधानसभा चुनाव लड़ी थी. 90 विधानसभा सीट में उनकी जमानत जब्त हुई थी.कहीं भी 200 -500 से अधिक वोट नहीं मिले थे. आम आदमी पार्टी सिद्धांत विहीन पार्टी है. कुछ अवसरवादी द्वारा बनाया गया दल है. धीरे धीरे आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी.

इससे पहले रायपुर संभाग में हो चुकी है चुनावी सभा

गौरतलब है इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इस लिए राज्य में आम आदमी पार्टी की सक्रिय बढ़ गई है. संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार बड़े स्तर में अभियान चला रही है. वहीं आपको बता दें कि इससे पहले 5 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रायपुर में बड़ी सभा कर चुके है. इसमें उन्होंने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version