भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आंदोलन नहीं हिंसा करने की ट्रेनिग देती है
रायपुर(गंगा प्रकाश)।। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता मारपीट की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मौजूदगी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे मारपीट कर रहे थे भाजयुमो के गुंडागर्दी के कारण थानेदार को गंभीर चोट आया है। कई अधिकारी जवान चोटिल हुए हैं दुर्भाग्य की बात है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस घटना के लिए जिम्मेदार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर संगठनात्मक कार्यवाही करने के बजाये उनका आभार व्यक्त कर रहे उनके इस हिंसात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं निंदनीय है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में भाजपा को लोकतंत्र के मायने नहीं मालूम लोकतंत्र में आवाज उठाई जाती है जो अहिंसात्मक आंदोलन होता है लेकिन भाजपा जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती जिनका मकसद डरा धमका कर हिंसा कर वैमनस्यता फैलाना है वहीं भाजपा के आंदोलन में दिखता है यह पहला आंदोलन नहीं है जब भाजपा के कार्यकर्ता नेताओं ने गुंडागर्दी की हो इसके पहले भी जितने भी आंदोलन भाजपा के द्वारा किए गए हैं आंदोलन की आड़ में हिंसा ही किया गया है सरकारी संपत्तियों को तोड़ा गया है अधिकारियों को धमकाया गया है और कई दफा तो भाजपा के नेता सार्वजनिक मंचों के माध्यम से भी अधिकारी कर्मचारियों को धमकाते रहे हैं यह भाजपा का संस्कार है अरुण साव को भाजयुमो के इस हरकत के लिए प्रदेश की जनता और पुलिस विभाग से माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिन कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया उस पर कार्यवाही करनी चाहिए।
There is no ads to display, Please add some
