जनता को समय पर ट्रेन नहीं मिल रहा है और अरुण साव चाटूकारिता करने रेल मंत्री का आभार व्यक्त कर रहे

रायपुर(गंगा प्रकाश)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव के द्वारा रेल मंत्री को आभार व्यक्त करने पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के रेल यात्रियों को समय पर ट्रेन नहीं मिल रहा है। पहले से आरक्षित की गई ट्रेन की टिकट रद्द कर दी जाती है आधे रास्ते में रेल यात्रियों को उतारकर ट्रेनें रद्द होती है। प्रदेश के रेल यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश की जनता रेल मंत्रालय के इस व्यवहार से खफा है ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रेल मंत्री को आभार व्यक्त कर रेल यात्रियों के जख्मों में नमक छिड़क रहे हैं। ट्रेन के लिए भटक रहे यात्रियों का उपहास उड़ा रहे है। प्रदेश की जनता अरुण साव के इस कृत्य को देख रही है कि किस प्रकार चाटुकारिता के लिए रेल यात्री की समस्याओं को नजरअंदाज करके अरुण साव रेल मंत्री का आभार व्यक्त कर अपने दलीय प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते 3 साल और 5 माह में रायपुर से होकर गुजरने वाली 64382 ट्रेन को रद्द कर दिया गया। लोकल ट्रेनों को खड़ी कर दिया गया और सिर्फ मालगाड़ी को चलाया गया ताकि प्रदेश से कोयला बॉक्साइट आयरन ओर को ले जाया जा सके और रेल यात्री को हो रही असुविधा को नजरअंदाज किया गया। जब भी ट्रेनें रद्द हुई तब भाजपा के 9 सांसद मौन रहते थे और प्रदेश की रेल यात्री की समस्याओं पर चर्चा करने से भागते थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के समय से नियमित चलने वाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट एवं पैसेंजर ट्रेनों को बंद किया गया इसका मुख्य कारण था मोदी सरकार का रेलवे को निजीकरण की ओर ले जाना। वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के नाम से ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा के नेता जब प्रदेश से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बंद किया गया, डिब्बा की संख्या में कटौती किया गया, वंदे भारत ट्रेन की जगह महंगी दरों वाली तेजस को शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन थे तेजस को बंद करके फिर वंदे भारत शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन है। मोदी सरकार के रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को प्रयोगशाला बना दिया है और भाजपा के 9 सांसद जनता की समस्याओं पर मौन रहते हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version