छुरा (गंगा प्रकाश)- जिला गरियाबंद की पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के पांचो संगठनों की विस्तार एवं 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य से छबिराम साहू सह राज्य प्रभारी,भानु प्रताप साहू सह राज्य प्रभारी पतंजलि युवा भारत के सानिध्य में संगठन विस्तार किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती के छायाचित्र पर दीप जलाकर पूजन अर्चन कर विधवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए सर्वप्रथम 10 वर्ष से संगठन में विशेष भूमिका निभाने वाले यशवंत यादव जी को पांचो संगठनों का मुखिया बनाते हुए संरक्षक की दायित्व दिया गया, इसी तरह पतंजलि योग समिति जिला के जिला प्रभारी के रूप में अर्जुनधनंजय सिन्हा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी के रूप में संतराम कंवर, एवं पुनः युवा भारत जिला प्रभारी के रूप में योगाचार्य मिथिलेश सिन्हा को जिले का प्रभार सौपा गया। सभी को संबोधित करते हुए श्री छविराम साहू सर जी ने योग को एक आंदोलन बनाकर घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि यह प्रमाण पत्र आपको मिल गया है पतंजलि योग समिति से जो विश्व की सबसे बड़ी समिति है संस्था है इसके आप सदस्य हैं तो आप लग जाइए परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के दायित्व को जिस प्रकार उन्होंने पूरे देश विदेश में जा जाकर योग को फैलाया वैसे ही आप घर-घर गांव गांव जाकर के योग के परचम को आगे फहराएं। इसी तरह भानु प्रताप साहू ने कहा कि हमें जोश और उत्साह के साथ संगठन के साथ चलते हुए योग को आगे बढ़ाना है तथा स्वदेशी का पालन करते हुए सबको चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देने के लिए आगे बढ़ाना है । आभार व्यक्त करते हुए यशवंत यादव ने कहा कि जिले के योग के कार्य को आगे बढ़ाने में आप सभी इसी तरह पुरुषार्थ करते रहे जिस तरह आज तक करते आ रहे हैं एवम आप सभी का सादर आभार जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।कार्यक्रम में जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, हीरालाल साहू ,शंकर यदु, देवनारायण यदु, नरेंद्र साहू ईश्वर यदु, शीतल ध्रुव,डायमंड यदु, तीजऊराम साहू, लवण साहू, भोजराम पटेल,राधेश्याम साहू, हरीश नेताम आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


