गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर गरियाबंद एस.डी.एम. भूपेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में गरियाबंद विकासखण्ड के बिंद्रानवागढ़ खम्हारीपारा में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने पर आज सख्त कार्यवाही की गई। शासकीय भूमि में बनाए गए अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण को तोड़ा गया और कब्जा हटाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बिन्द्रानवागढ़ खम्हारीपारा में तीन लोगों के द्वारा लगभग 70 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा था। राजस्व विभाग को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल राजस्व अमला द्वारा अवैध कब्जे और निर्माण को तोड़ दिया गया है। बता दे कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करना अपराध है।
There is no ads to display, Please add some


