अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले हो जाए सावधान


मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूरी गौरघाट पर स्थित तहसील कार्यालय भवन के समीप मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130C पर अवैध रूप से भवन निर्माण किया गया था जिसे तहसीलदार द्वारा जे सी बी मशीन लगा कर तोड़ा जा रहा है। तहसीलदार द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से भवन निर्माण किया गया था जिसे तहसील कार्यालय द्वारा कब्जा धारी को कई बार नोटिस भी दिया गया था किंतु बनाए मकान मालिक के दस्तावेज पेश नहीं करने पर मकान मालिक संतराम साहू अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से कब्जा पर बने मकान को कब्जा मुक्त करने के लिए तहसीलदार द्वारा आज सुबह-सुबह संतराम साहू के बनाए हुए निवास भवन को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार व रिवेन्यू इंस्पेक्टर सहित तहसील अमला और पुलिस प्रशासन मौजूद है।

There is no ads to display, Please add some


