अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध महुआ शराब बनाने वाले अड्डे पत्थरी सबरिया डेरा टुण्डरा में छापा मारकर शराब के साथ आरोपिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर गिधौरी पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                                             पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार मुखबिर के माध्यम से टुण्डरा पत्थरी सबरिया डेरा में आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिये एक शराब कोचिया द्वारा भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाकर डम्प किये जाने की सूचना मिली। इसके साथ ही अवैध महुआ शराब बनाने के लिये महुआ पास (लहान) भी भारी मात्रा में रखा गया  , जिसका उपयोग आगे चलकर महुआ शराब बनाने में किया जायेगा। मुखबिर की सूचना पर आज निरीक्षक के.सी.दास , प्रधान आरक्षक पीलाराम , नरेश खूंटे , आरक्षक सुजीत तंबोली , रामलाल , मिलन साहू , विजय मिलन एवं महिला आरक्षक उर्मिला एक्का की पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित योजना बनाकर पत्थरी सबरिया डेरा में छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी फूलबाई उर्फ करेहीन उम्र 46 वर्ष निवासी पत्थरी सबरिया डेरा टुण्डरा थाना गिधौरी को पकड़ा गया। आरोपिया से 21000 रूपये कीमत मूल्य का 105 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब पकड़े जाने के डर तथा उसे छुपाकर कहीं रखे होने के अंदेशा पर संपूर्ण स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जिसमें महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल लगभग 1,05,000 रूपये कीमत मूल्य का 15 क्विंटल महुआ पास (लहान) भी बरामद किया गया , जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। प्रकरण में पकड़े गये आरोपी फूलबाई के विरुद्ध थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 160/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से गिधौरी पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में गिधौरी थाना पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version