उच्च अधिकारियों को पता चलते ही किया लाइन अटैच
चकरभाटा (गंगा प्रकाश)। दिनांक 31.12.2022 को रात्रि मे थाना चकरभाठा क्षेत्र के होटल से पार्टी मनाकर दिनांक 31.12.2022 को रात्रि करीबन 02ः00 बजे वाहन क्रमांक सीजी 10 बी.डी 8055 किया का चालक राजेश देवनाथ शराब के नशे मे अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अपने वाहन क्रमांक सीजी 14 एम.एम. 1466 को लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से रायपुर रोड मे एक्सीडेंट करने की सूचना पर तत्काल मौके पर थाना चकरभाठा के पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी पहुची पेट्रोलिंग टीम के पहुचने बाद राजेश देवनाथ एक छोटी बच्ची करीबन 10 साल की जो उसके साथ मे थी जिसे कुछ देर बाद बच्ची की मां आकर ले गई एवमं पेट्रोलिंग के माध्यम से राजेश देवनाथ का मुलाहिजा कराया गया एवं वाहन चालक सुमन दास मानिकपुरी के मोबाईल पर फोन पे के माध्यम से आरक्षक के द्वारा 50000 हजार रुपये लिया गया था जिसे थाना प्रभारी के संज्ञान मे आने पश्चात आवेदक के दोस्त अभिषेक चौबे को पैसा वापस करा दिया गया है एवमं मामले मे प्रार्थी के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नही चाहने बाबत अपने दोस्त अभिषेक चौबे के माध्यम से आवेदन पत्र भी प्रस्तुत किया है उच्च अधिकारियो को सूचना दिया गया है उक्त आरक्षक को लाईन अटेच किया गया है।
