घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को किया गया जप्त
गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिले में , अवैध शराब , जुआ, सट्टा के धंधे में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद मंडावी थाना भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में निपनिया सहायता केंद्र प्रभारी नीरज दुबे द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 03.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर, आरोपी , हरिचंद कोसले पिता मंगला कोसले उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोपका थाना भाटापारा ग्रामीण को मोटरसाइकिल क्र सीजी 04 केजे 1597 में 32 पौवा व 04 अध्धी देसी मदिरा मसाला, कुल 7.260 बल्क लीटर कीमती ₹4800 को, अवैध रूप से परिवहन करते मिलने पर उक्त शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन को गवाहों के समक्ष वजह सबूत मे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध देहाती नालसी पर से अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
There is no ads to display, Please add some


