रायगढ़ (गंगा प्रकाश) । गुरुवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ईशानगर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की सूचना पर एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा जगतपुर, ईशानगर, ढिमरापुर, दिनदयाल कालोनी आसपास छापेमार कार्यवाही किया गया, इस दौरान टीआई कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा  रहवासियों को अवैध शराब बिक्री की तत्काल सूचनाएं देने प्रेरित किया गया ।  वहीं अवैध शराब की मुखबिर सूचना पर संयक्त टीम द्वारा ईशानगर ढिमरापुर में आरोपी अजेश कुमार मिंज पिता स्व0 पोलिकार मिंज उम्र 36 वर्ष निवासी  ईशानगर ढिमरापुर रायगढ थाना कोतवाली के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम ₹380 के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

             ईशानगर पर एक अन्य कार्यवाही में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राजेन्द्र राम उरांव के घर पर छापेमारी कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र राम उरांव पिता स्व. कुबेर राम उरांव उम्र 44 वर्ष निवासी जगतपुर ईशानगर रायगढ थाना कोतवाली जिला रायगढ के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब और शराब बिक्री रकम ₹530 की जप्ती की गई है  । साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इस दौरान ईशानगर में अवैध रूप से शराब बनाए जाने के स्थान पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बनाने के लिए रखे करीब 3 क्विंटल महुआ पाश का नष्टीकरण किया गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे,  उप निरीक्षक मनीष कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, महिला प्रधान आरक्षक अरुण चौरसिया, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, महिला आरक्षक परसीना टोप्पो तथा साइबर सेल के समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version