
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक्शन मूड एवं राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं जिला खनिज शाखा के द्वारा विगत दिनों सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें 2 हाइवा सहित कुल 12 वाहन ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त को चर्चा में बताया कि विगत दिनों खनिज विभाग द्वारा दतरेंगी, ,पैरागुड़ा एवं मलपुरी एवं के साथ आसपास के रेत खदान की सघन जाँच किया गया। जिसमे रेत के अवैध परिवहन करते 6 ट्रेक्टर, 1 हाइवा एवं 4 टेक्टर चूना पत्थर एवं 1 मुरुम हाइवा शामिल है। सभी जब्त वाहन नजदीकी थाना में सुपुर्दगी में रखा गया है। यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही श्री बंजारे ने जानकारी देतें हुए यह भी बताया कि विगत 2 महीनो से खनिज विभाग के द्वारा रेत खदानो व खनिजो के अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे माह अक्टूबर नवम्बर में अवैध उत्खनन के 10 प्रकरण एवं अवैध परिवहन के 75 प्रकरण पंजीबद्ध कर 19.51 लाख जुर्माना की वसूली किया गया है। कलेक्टर ने सभी खदानो पर सतत निगरानी व गलती पाए जाने पर नियमानुसार कठोर करवाही किए जाने के निर्देश दिए है। गौरतलब है की जब से वकलेक्टर रजत बंसल ने जिले का पदभार ग्रहण किये हैं तब से रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। अवैध रेत के भंडारण,अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। श्री बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त से यह बात भी कहा कि भविष्य में ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। अवैध रेत खनन व धंधा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि कलेक्टर रजत बंसल उन आई ए एस में से है जो अपनी स्वच्छ एवं बेदाग छवि के लिए जाने जाते हैं ,अवैध कारोबार करने वाले रजत बंसल के रडार में आते हैं तो कभी बख्शे नहीं गए हैं ।बलौदाबाजार जिला में कलेक्टर रजत बंसल के आने के बाद रेत की अवैध खनन एवं परिवहन के उल्लेखनीय कार्रवाई देखने को मिला है ।जब तक कलेक्टर रजत बंसल बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर है निश्चित है रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।जब जब कलेक्टर के पास रेत मामले की शिकायत पहुंचा है कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश जिला खनिज अधिकारी को दिये जाने की बात मीडिया कर्मियों को हमेशा मिलते रहा है फलस्वरूप रेत के अवैध करोबार करने वाले अवैध कारोबारी पर प्रशासन नकेल कसने में सफलता प्राप्त किये हैं।
There is no ads to display, Please add some


