कुल 6 प्रकरणों मे आबकारी के विभिन्न धाराओं के तहत हुई कार्यवाही
करन अजगल्ले
सक्ति। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर वृत्त क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा 19 सितंबर को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई कार्रवाई में कुल 6 प्रकरणों में 16 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया ।
हसौद के आरोपी देवचरण रात्रे से कुल 6 लिटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर आबकारी की धारा 34(2) का प्रकरण कायम किया गया। तो
अमोदा के आरोपी पप्पू भारद्वाज से कुल 6.5 लिटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया।
साथ ही ग्राम करही , बेरकेल खुर्द , खरवानी एवम तुसार मे 34(1) की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति , मनोज राठौर , छबिलाल पटेल , गौरव दुबे , घनश्याम , सुरेश कौशिल, रानू मरकाम , के नेतृत्व मे गठित संयुक्त दल का विषेश योगदान रहा।



