रायपुर । गोबरानवापारा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 पाव देशी शराब और बिक्री रकम 360 रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार गोबरानवापारा पुलिस को सूचना मिली कि सतनामीपारा में एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रहलाद कोसले 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 10 पाव देशी शराब व बिक्री रकम 360 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
There is no ads to display, Please add some
