रायपुर (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की द्वितीय बैठक बुधवार शाम नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राज्यभर से जुड़े प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तथा विकासखंड स्तर तक सशक्त रूप से विस्तार देने पर विशेष बल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आने वाले समय में महासंघ पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों के लिए संगठित प्रयास करेगा।

संभागवार प्रभारी नियुक्त

बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश के तीनों संभागों में प्रभारी नियुक्त किए गए।

सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य को सौंपी गई। बिलासपुर संभाग का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप नारायण बेहरा को दिया गया। वहीं रायपुर संभाग के प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव को नियुक्त किया गया।

Defense Ministry Mega Deal : मेक इन इंडिया की जीत 96 राफेल विमान अब भारत की धरती पर बनेंगे, रक्षा मंत्रालय ने दी हरी झंडी

सदस्यता अभियान को मिलेगी गति

बैठक में संगठन के सदस्यता विस्तार को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव रोहित कुमार यादव को संयुक्त रूप से राज्यव्यापी सदस्यता अभियान का दायित्व सौंपा गया। निर्णय लिया गया कि प्रदेश के हर जिले में सदस्यता अभियान चलाकर नए पत्रकारों को महासंघ से जोड़ा जाएगा।

उत्कृष्ट सदस्यता पर सम्मान

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सर्वाधिक सदस्यता कराने वाले पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप राय, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप नारायण बेहरा की ओर से 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

अप्रैल में होगा प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह

बैठक में आगामी अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पदभार ग्रहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्यभर के पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के सम्मान का एक भव्य मंच बनेगा।

पारदर्शिता और सक्रियता पर जोर

बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी होगी या सस्ती’ फैसला जनता के हाथ, 17-18 फरवरी को होगी बड़ी जनसुनवाई

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुमार यादव, प्रदेश संगठन सचिव कुलेश्वर सिन्हा तथा प्रदेश प्रवक्ता नसीम कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में पत्रकार महासंघ की गतिविधियों में और अधिक सक्रियता देखने को मिल सकती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version