गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व ब्राह्मण समाज जिला गरियाबंद की बैठक में शनिवार को विप्र भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा की उपस्थिति में समाज की एकता और प्रगति पर जोर दिया गया। विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर चर्चा उपरांत ब्राह्मण समाज का पुनर्गठन भी किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी तिवारी को सर्वसम्मति से सर्व ब्राह्मण का जिला अध्यक्ष बनाया गया। वही बसंत त्रिवेदी को उपाध्यक्ष, हरिनारायण त्रिवेदी को सचिव, कमलेश पांडेय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा गरियाबंद तहसील अध्यक्ष बसंत मिश्रा, शहर अध्यक्ष तेजेश शर्मा, ब्लाक सचिव राजू तिवारी, कार्यालय सचिव योगेश दुबे को चुना गया। वही श्रीमति गिरजा मिश्रा को महिला संगठन का कार्यकारी जिलाध्यक्ष, लीला तिवारी संरक्षक, पूर्णिमा तिवारी संरक्षक, मधुबाला मिश्रा उपाध्यक्ष, आरती त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, सविता शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, गायत्री शर्मा उपाध्यक्ष, रंजना तिवारी उपाध्यक्ष, सपना मिश्रा सचिव, काजल शर्मा सह सचिव एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में अर्पणा समदरिया, माधुरी शर्मा, पुष्पा शर्मा, माया दुबे, शीला रानी शर्मा, मंजू त्रिवेदी, सीमा तिवारी, सुप्रिया समदरिया, प्राची तिवारी, हर्षिता दुबे, प्रीति मिश्रा तथा अनुप्रिया शर्मा को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, छाया रही शर्मा, तनु मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, रुचि शर्मा, पूनम दीवान, पुष्पांजलि शर्मा, विनीत शर्मा, आरती त्रिवेदी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत मिश्रा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शांति मिश्रा, कलावती पांडे, मनोरमा उपाध्याय, अरुंधति शर्मा, चित्रांगदा दुबे, कांति तिवारी, मधुलता उपाध्याय, मीनाक्षी पांडे, पुष्पांजलि तिवारी, सरोज पांडे, उपासना तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजुद थे।
