गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नवरात्री के अंतिम दिनों आज मंगलवार अष्टमी में पूरे अंचल की दैवीय मंदिरों में भक्तों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। आज सभी मॉ के मंदिरों में स्वाह-स्वाह के साथ पूरी श्रद्धा के साथ अष्टमी हवन संपन्न हुआ। आज अष्टमी हवन के लिए सभी मंदिरों में व्यापक तैयारी की गई थी। आज के दिन सबसे ज्यादा तैयारी की गई थी। आज के दिन सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ मंदिरों में पहूंची। इसके लिए सभी दैवीय दरबार में काफी चुस्त दुरूस्त चाक चौबंद व्यवस्था की गई। माता का विशेष साज श्रृंगार भी किया गया था। अंचल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों मॉ रमईपाठ, घटारानी, जतमई धाम, शीतला मंदिर, मौली माता मंदिर आदि में आज अष्टमी हवन में काफी संख्या में भक्तों ने हवन में भाग लिया। जंवारा बैठाने वालों घरों में भी आज पूरी श्राद्धा के साथ हवन पूजन हुआ। पुजारियों ने मंदिरों में मॉ भगवती का विशेष अभिषेक कर महाआरती की गई। नगर सहित आसपास गांवो के अनेक श्रद्धालुजनों के घरों में स्थापित जोत-जंवारा में भी काफी लोगों ने जंवारा दर्शन किया। सोमवार को मॉ दुर्गा का महानिशा पूजा मंदिरों में आधी रात को किया गया। सभी जगह प्रातः 10 बजे से हवन होकर दोपहर तक पूर्णाहूति संपन्न हुआ। रात्रि में ज्योत विसर्जन एवं देवी का शस्त्र श्रृंगार किया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version