कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, टिनशेड व सीसी रोड का किया लोकार्पण

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू शामिल हुए, जबकि जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं की टोलियों ने गोविंदा की टोली बनाकर मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रयास किया। जैसे ही युवाओं ने मटकी फोड़ी, पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘गोविंदा आला रे’ के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने ग्राम पसरदकला में टिनशेड निर्माण एवं नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म और जनकल्याण का संदेश देता है। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।

👉 जरूर पढ़ें – कुत्ते के काटने से दो लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

विधायक ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। पसरदकला में टिनशेड और सीसी रोड का निर्माण ग्रामीणों की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यकतानुसार लगातार नए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरीश साहू ने कहा कि पसरदकला में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम ग्रामीण संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने जिस उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया, वह गांव की एकजुटता और युवा ऊर्जा को दर्शाता है। टिनशेड एवं सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी और आवागमन भी बेहतर होगा।

👉 जरूर पढ़ें – नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों से सजा विद्यालय, मटकी फोड़, रस्साकशी और डांडिया ने बढ़ाया जन्माष्टमी का उत्साह

भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजूलता हरित ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन समाज को संगठित होकर सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ गांवों में अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है।

कार्यक्रम में सरपंच गणेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य नेमीचंद देवांगन, उपसरपंच तिलेश्वरी मिथलेश साहू, होरीलाल साहू, जनक श्रीवास, बिसराम निषाद, खुमान साहू, बिहारी साहू, बालिक राम, खलेश साहू, सुरेश साहू, किसलाल साहू, युवराज साहू, रवि साहू, गिरधारी निषाद सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version