गुवाहाटी(गंगा प्रकाश)। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने गुवाहटी में मंगलवार को पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया । इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के गुवाहाटी पहुंच गया है। मंगलवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
माना जा रहा है कि राहुल गांधी को शहर में यात्रा करने की इजाजत नही मिली जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प शुरू हो गई। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झड़प को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और असम के डीजीपी को निर्देश जारी किए है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी “नक्सली रणनीति” हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीप को भीड़ को उकसाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। राहुल गांधी के अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।’
There is no ads to display, Please add some


