गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम जोगीडीपा निवासी किशन राम ध्रुव की पुत्री उमेशस्वरी ध्रुव का चयन कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से असम राइफल की महिला सैनिक के रूप में हुआ है। उनके द्वारा छः महीने की कठिन प्रशिक्षण उपरांत अवकाश में गृह ग्राम लौटने पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने उनके निज निवास में पहुंचकर उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने सुश्री उमेश्वरी ध्रुव को श्रीफल व गमछा भेंट कर अभिनंदन किया तथा मां भारती की सेवा में तल्लीन रहने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य कितना भी बड़ा क्यों ना हो मनुष्य के साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने बौने नजर आते हैं। ऐसे ही साहस का परिचय हमारी बिटिया उमेश्वरी ध्रुव ने दिया है। जिसके ऊपर पूरे क्षेत्रवासियों को गर्व की अनुभूति हुई है। इस दौरान असम राइफल की चयनित उम्मीदवार उमेश्वरी ध्रुव ने बताया कि घर में पिताजी के नाना जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे व सेना में नौकरी की जिससे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ने का जज्बा मिला और अब असम राइफल में अपनी सेवाएं दे रही है। इस दौरान प्रमुख रुप से राजेंद्र यादव महेश साहू मिथलेश ध्रुव गोपी ध्रुव बलराम साहू महीतू कुमार गुलाब नंदे डेविड यादव माधव ध्रुव नरेश ध्रुव राजेश ध्रुव पना बाई ध्रुव मुन्नी ध्रुव सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


